टीकमगढ़। शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुर मे वर्ष 2024-2025 की बच्चों की अपर आईडीं 100 प्रतिशत पूर्ण हुई है। मदनपुर शाला के प्रधानाध्यापक आशाराम कुशवाहा द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया है शाला के प्रधान अध्यापक श्री कुशवाहा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मैंने इस कार्य को पूर्ण करने के लिए मन में लक्ष्य बनाते हुए अधिक मेहनत और परिश्रम करने के साथ बच्चों के अभिभावको के साथ एवं जिन बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने बाहर पलायन कर रहे हैं ऐसे बच्चों के साथ लोक सेवा केंद्र ,बीआरसी एवं आधार कार्ड सुधार केंद्र पर बार-बार जाता रहा जिससे बच्चों के नाम में सुधार, जाति में सुधार, जन्मतिथि आदि में करप्शन करना आवश्यक था उसे सुधार कराने आधार कार्ड ठीक कराए कंप्यूटर से प्रिंट निकालना फिर आधार के अनुसार पोर्टल पर एक समान सुधार कराकर 100 प्रतिशत अपर आईडी 30 मार्च 2024 को बनवाई जिसको लेकर मुझे बहुत खुशी है कि बच्चों की अपर आईडी संकुल केंद्र ,विकासखंड व जिला की सूची में अधिकारियों के निर्देश अनुसार शत प्रतिशत पूर्ण की गई। उल्लेखनीय कि जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम मदनपुर की प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक ने अपनी मेहनत और लगन से अपने स्कूल के सभी बच्चों की अपर आईडी 100 प्रतिशत बनाकर पूर्ण की है जिनके कार्यों की जिला प्रशासन सहित शिक्षा विभाग द्वारा सराहना की गई एवं उन्हें 100 प्रतिशत अपर आईडी बनाने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी बीते 30 मार्च 2025 को दिया गया है।

