टीकमगढ़। कुछ हालातो को देखकर तो ऐसा लगता है कि सरकार सो रही है और प्रशासन एवं जिले के जिम्मेवार जन प्रतिनिधि उदासीन है, मामला है टीकमगढ़ से धजराई और धजराई से बल्देवगढ़ पहुंच मार्ग का जहां यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और यह डामर की सड़क पूरी उखड़ चुकी है जिस पर पैदल और साइकिल चालक का चलना भी मुश्किल है जहां वाहनों की तो बात ही अलग है यह मार्ग पूरी तरह से उखड़ चुका है जिस पर चला लोगों को मुश्किल हो रहा है और यह सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है इस सड़क को देखकर ऐसा लगता है कि सरकार सो रही है और जिले के जिम्मेवार जन प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन इस और उदासीन है जबकि मुख्य बात यह है कि इस सड़क पर से रोजाना जिला प्रशासन के आला अधिकारी और जिले के जनप्रतिनिधि गुजर रहे हैं और उसकी हालत भी देख रहे है लेकिन उसके बाद भी इस सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। शासन जिला प्रशासन एवं जिले के वरिष्ठ जिम्मेवार जन प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके चलते आम जनमानस अत्यधिक परेशान हो रहा है और इस प्रकार की उखडी़ हुई सड़क पर चलने के लिए लोग मजबूर है क्षेत्र वासियों ने लोगों ने यह मांग की है कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए और इसे दुरुस्त किया जाए उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ से धजराई और धजराई से बल्देवगढ़ पहुंच मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है जिस पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है शासन प्रशासन और जिले के जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं और लोग रोजाना आवा-जाही के दौरान इस सड़क पर परेशान हो रहे हैं।

