टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज नजर बाग प्रांगण में आयोजित पुस्तक मेला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में पुस्तक एवं गणवेष विक्रेताओं द्वारा लगाये स्टाॅलों की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं के संबंध में आवष्यक निर्देष दिये। उन्होंने निर्देषित किया कि पुस्तक एवं गणवेष विक्रेता पुस्तक मेले में अषासकीय विद्यालयों की पुस्तकें एवं गणवेश की उचित दर पर अभिभावकों को उपलब्ध करायें। इस दौरान मेले में आये अभिभावकों से चर्चा भी की। ज्ञातव्य है कि शासन के निर्देषानुसार जिले में संचालित अषासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं गणवेश उचित दर पर उपलब्ध कराने के लिये 07 अप्रैल से 09 अप्रैल 2025 तक प्रातः 11 बजे से सायं 07 बजे तक नजरबाग प्रांगण में पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में जिले के प्रमुख पुस्तक एवं गणवेश विक्रेता स्टॉल लगा कर अभिभावकों को पुस्तक एवं गणवेश उचित दर पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने अषासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि अभिभावक 9 अप्रैल तक लगने वाले पुस्तक मेला में उपस्थित होकर मेले को सार्थक बनाएं।
इस अवसर पर डीपीसी श्री आरपी त्रिपाठी, एपीसी श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, श्री सुभाष मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

