टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित महेन्द्र सागर तालाब के घाट तथा आस-पास साफ-सफाई कर श्रमदान किया। इस दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान दें और अभियान के दौरान इसे जन आंदोलन बनाएं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सहित श्रीमती सरोज राजपूत, विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण एवं नगरीय निकाय का अमला उपस्थित रहे।ज्ञातव्य है कि शासन के आदेषानुसार प्रदेष के साथ ही टीकमगढ़ जिले में भी 30 मार्च से 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वंय-सेवी संस्थाओं, जन अभियान परिषद के सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिले की सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छ बनाए रखने के उद्देष्य से तालाबों तथा जल स्त्रोतों की साफ-सफाई की जा रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में जल संरचनाओं के निर्माण एवं पुनर्जीवन नये जल संशाधनों, तालाबा, बावड़ी, सरोवर का निर्माण कर पुरानी जल संरचनाओं की सफाई नर्मदा नदी के किनारे, धार्मिक स्थलों के पास जल संरचनाओं की साफ-सफाई, मरम्मत और जीर्णाेद्धार का कार्य किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर तालाबों के निर्माण, वन्य जीवों के लिए वन क्षेत्र और प्राणी उद्यानों में जल संरचनाओं के पुनर्विकास, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए नए खेत व तालाब बनाए जा रहे हैं। साथ ही नदियों की जल धाराओं को जीवित रखने के लिए गेबियन संरचना, ट्रेंच, पौधरोपण, चेकडैम और तालाब निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। जल सम्मेलन, जल परंपराओं पर आख्यान, चित्र प्रदर्शनी समेत विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं।

