टीकमगढ़। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने 13 अप्रैल 2025 रविवार के दिन सर्किट हाउस में के युवा सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर से ऐतिहासिक पुरातत्व,पर्यटन और संस्कृति के सम्बंध में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ जिले की ऐतिहासिक धरोहरो, बुंदेली संस्कृति, बुंदेली व्यंजनों के बारे में आप सभी गहन जानकारी जुटाकर कंटेंट बनाये और हैशटैग टीकमगढ़ , टीकमगढ़हेरिटेज, सोल ऑफ़ बुंदेलखंड , हेरिटेज टीकमगढ़ के साथ ब्रांडिंग करे। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा किये और कहा कि आज का समय सोशल मीडिया का समय है सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार को आसानी से किया जा सकता है साथ ही प्रत्येक जानकारी कहानी और कंटेंट के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि टीकमगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरें यहां की बुंदेली संस्कृति अनुपम प्रतिरूप है जिसे आज के आधुनिकता के इस दौर में सहेजना अतिआवश्यक है ताकि जिले छिपी हुई पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को उजागर कर उनको विकसित किया जा सकें। इन सम्भावनाओं को सोशल मीडिया और कंटेंट के माध्यम से समाज के समक्ष प्रस्तुत कर जन जागृति लाई जा सकें। उन्होंने क्रिएटर्स से कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डिजिटली अपने जिले की पहचान रखने में उनका बहुत योगदान रहता है अतः उनसे आपेक्षित है कि वह बुंदेली संस्कृति को अपनी ताकत बनाए और क्षेत्रीय व प्राकृतिक सुंदरता को अपने विचारों में शामिल करें। इस अवसर पर तहसीलदार श्री अरविंद यादव, एसीईओ राजेंद्र पस्तोर, जनसंपर्क विभाग की टीम व टीकमगढ़ शहर के जाने माने कलाकार उपस्थित रहे।

