प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर रात 9:30 बजे एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक की स्कूटी की हुई जोरदार टक्कर। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक अनुराग ट्रैवल्स के अनुराग है। जिनको चोट आई है । भीड़ ने एक ऑटो से उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मौके पर पुलिस के साथ शहर थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान भी पहुंच गए थे । उन्होंने दोनों दो पहिया वाहन को पुलिस थाने ले जाने का आदेश दिया।

