माखन नगर पुलिस ने केवल वायर एवं ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले को किया गिरफ्तार
प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ माखन नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि आज दिनांक को थाना माखन नगर के अंतर्गत खेतों से केबल वायर ट्रैक्टर बेटरी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। जिससे 2 बेटरी , केबल वायर 266 फ़िट , बिजली वायर डोरी जप्त की एवम अपराध क्रमांक 574/22 धारा 379 भा द वि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इससे पूर्व में ग्राम मंनवाड़ा खेत से चोरी हुई मोटर जिसकी कीमत तकरीबन ₹15000 थी। उसमें मंगल पिता मूलचंद कीर उम्र 20 साल निवासी मनवाड़ा से मोटर जप्त की गई एवं ग्राम रजौन से ट्रैक्टर से बैटरी चोरी होने पर विष्णु पिता राजू कहार उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर बैटरी जप्त की गई । थाना माखन नगर पुलिस लगातार चोरों को पकड़ कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा रही हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

