प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ तहसीलदार माखन नगर आदेशानुसार ग्राम आरी पंचायत में शिविर में उपस्थित नायब तहसीलदार श्रीमती रेखा गुजरे, आर आई राम मोहन गुरले, पटवारी नीरज सेन, सरपंच श्रीमती सुगंती पांडे, उपसरपंच श्रीमती सीमा साहू, सचिव श्रीमती प्रियंका गौर, सहायक सचिव चंदन सिंह राजपूत, ग्राम कोटवार जमुना प्रसाद मेहरा, अंसार खा, ग्राम पंचायत आरी के समस्त ग्राम वासियों के द्वारा शासकीय नाले लेडिया पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी ना होने पर किसानों के खेतों में पानी इखट्टा हो रहा है, जिससे फसलों खराब होती है इस हेतु सभी ग्राम वासियों की ओर से नायब तहसीलदार को आवेदन पत्र दिया गया। जिसमें नायब तहसीलदार के द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर सीमांकन कराने के बाद अतिक्रमण हटाया जावेगा। इस अवसर पर कमलेश पांडे, किसान केशव साहू , नितेश मालवीय, रत्नेश साहू , संतोष अहिरवार, अशोक सेठ, महेश साहू, भूरा यादव आदि लोग उपस्थित रहे। शिविर में फौती नामांतरण 5 आवेदन आए। तीन संभल कार्ड के आवेदन प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए 2 आवेदन प्राप्त हुए, गरीबी रेखा के लिए 2 आवेदन प्राप्त हुए।

