प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ गुरुवार शाम 5:00 बजे से रात्रि 8:20 तक कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने एक बैठक का आयोजन सभी किसान संगठन के साथ किया गया। जिसमें क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन द्वारा विशेष तौर पर रासायनिक खाद एवं बीज की उपलब्धता के साथ जो खाते धारक है उन्हें क्रेडिट पर खाद उपलब्ध हो। बिजली का मेंटेनेंस पूर्ण रूप से 10 घंटे बिजली समय पर। नहर का पानी, धान खरीदी एवं किसानों के जो कृषि यंत्र या अन्य प्रकार की सामग्री चोरी हो रही है। कोतवाली में उनकी सुनवाई हो एवम पूर्व में जो गेहूं एवं चने की उपज का पैसा किसानों का रुका हुआ है , वर्तमान में जो मूंग की फसल का पैसा किसानों के खाते में नहीं आ पाया है। प्राइवेट में रासायनिक खाद के साथ अन्य चीजों को लगाकर या महंगे रेट पर रासायनिक खाद्य की बिक्री पर हर हालात में रोक। इन सभी विषयों को कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा गंभीरता से लिया । कुछ टीम गठित की की गई है जिसे किसान सीधी अपनी शिकायत रखते हुए तत्काल खाद बीज अन्य समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। बैठक में अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृज मोहन यदुवंशी, जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष यूथ विंग अरुण पटेल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, जिला प्रवक्ता किसान केशव साहू, इटारसी ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश चौरे, सिवनी मालवा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल, डोलरिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोलंकी एवं समस्त पदाधिकारी शामिल हुए।

