शाहपुर।। शासकीय कॉलेज शाहपुर में तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ हुआ। आयोजन के अंतिम दिन प्राचार्य प्रो एम डी बाघमारे एवं युवा प्रभारी डॉ संजय बाणकर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बाघमारे ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थी अपनी आंतरिक एवं बाहय प्रतिभा को निखार सकते हैं। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. संजय बाणकर ने प्रतियोगिताओं से संबंधित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं मैं महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना और अगले स्तर पर जाना महत्वपूर्ण है।
आज की निर्धारित प्रतियोगिताओं में एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें एकल गायन में काजल दामडे प्रथम महिमा मावासे द्वितीय स्थान, समूह गायन में प्रथम स्थान संजना वर्मा एवं शीतल चोरे एवं द्वितीय स्थान रक्षा एवं ग्रुप ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार दिव्यानी मेहरा एवं कोमल एवं द्वितीय पुरस्कार पूजा उइके एवं तृतीय ज्योति बिनाके को प्राप्त हुआ। सभी प्रथम श्रेणी में आने वाले विद्यार्थी जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में संबंधित विद्या में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ देवेंद्र कुमार रोडगे एवं प्रो. ज्योति वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाने में डॉ पवन सिजोरिया, डॉ सचिन नागले, डॉ शीतल चौधरी डॉ सुभाष वर्मा, डॉ मीनाक्षी ठाकुर, डॉ नितेश पाल, प्रो चंद्रशेखर वाघमारे, प्रो आजाब इवने, श्री जयंत मिश्रा,थे। संपूर्ण कार्यक्रम में वीडियोग्राफी एवं छाया चित्र संग्रहित करने में प्रवीण कुमार एवं प्रो राजेंद्र ठाकुर की विशेष भूमिका रही।इस आयोजन में कॉलेज के समस्त सहा. प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। देखें वीडियो

