प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/दीपावली की तैयारियों में नगरपालिका भी जोर-शोर से जुटी हुई है। युद्ध स्तर पर शहर की साफ सफाई की जा रही है। इसी क्रम में नगरपालिका द्वारा वार्ड नंबर 10 गोल्डन सिलिकॉन में साफ सफाई करवाई गई। जिसमे नगरपालिका सुपरवाइजर बैजू लुटारे , मनोज मैना, प्रीतम कल्याणी, लीला बाई, आशा बाई, मंदोदरी बाई ने बताया की दीपावली के अवसर पर लोग अपने अपने घरों की सफाई कर रहे है। हमारे लिए तो पूरा शहर ही घर है। इसलिए हम तन मन धन से सेवा में जुटे रहते है।