इटारसी / सोमवार को मत्स्य व्यापारी संघ इटारसी के व्यापारियो ने अपनी वर्षो पुरानी मांग पूरी होने पर विधायक डाॅ. सीताशरन शर्मा का कार्यालय में जाकर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। मत्स्य व्यापारी संघ इटारसी के अध्यक्ष मोहन रायकवार ने बताया कि कुछ दिनो पूर्व एक कार्यक्रम में विधायक ने मछली मार्केट बनाने के लिए 5 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की थी। आज वार्ड के पर्षाद अमित विश्वास के साथ कार्यालय में सभी मत्स्य व्यापारी ने विधायक एवं नगर पलिका अध्यक्ष पंकज चौरे का आभार व्यक्त कर मछली मार्केट को जल्द से जल्द निर्माण करने का अनुरोध किया। आभार व्यक्त करने वाले में मनोज दास, सुन्नू रायकवार, लालू रायकवार, सचिन रायकवार, बंटी रायकवार, लोकेश रायकवार, राहुल रायकवार मत्स्य व्यापारी थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722