प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (वनखेड़ी) बनखेडी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाचावानी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही लाभान्वित हुए और आज कार्यक्रम के दौरान गृह प्रवेश किया गया । योजना के तहत ग्राम में आवास निर्माण कार्य शुरू है, लेकिन पूर्ण रूप से आवास निर्माण किया गया और गृह प्रवेश के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य स्थाई समिति सभापति भागवती रमेश कुमार पटेल, सरपंच नम्रता पटेल, संतोष कुमार पटेल, नरेश कुमार पटेल, सचिव भैयाजी भार्गव, समन्वयक मलखान सिंह धुर्वे, रोजगार सहायक प्रेमनारायण पटेल, संदीप कुमार बाथरे, पंच राजपाल यादव एवम ग्राम के नागरिकों की उपस्थिति में आज कार्यक्रम में शामिल प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बनखेड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही का गृह प्रवेश का दिन था। आज कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे लगता है कि गरीबों को योजना का लाभ मिला है पक्का मकान पाकर नागरिकों में ख़ुशी और उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगो के सपने साकार किए हैं, हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। बनखेडी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत में गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

