प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिलेवासियों को प्रकाश के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है । कलेक्टर श्री सिंह ने सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में उजाला लाता हैं। खुशी का संचार करता है। दीपावली का पर्व समृद्धि का प्रतीक है। यह पर्व आपसी भाई-चारे और सद्भाव के मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी से अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में दीपावली का उत्सव मनाने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देने की अपील भी की है।