प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (हरदा) मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल अपने गृह नगर हरदा में जनता- जनार्दन और व्यापारियों से दीपावली मिलन हेतु हरदा के बाजार में पहुंचे। उन्होंने एक ओर जहा बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तो वहीं युवा और बच्चों को दुलार करते हुए दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी । मेल मुलाकात के बीच दीपावली पर्व की खरीददारी भी मंत्री पटेल ने की।

