प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम/ दीपावली मनाने की हिंदू धर्म में बरसों से परंपरा चली आ रही है। जब भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे तो पूरे अयोध्या में प्रत्येक घर में दीप जगमगा गए थे और आज वही परंपरा चली आ रही है जो प्रत्येक घर में दीप जलाकर दीपावली मनाते हैं। दीपावली के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में सरयू नदी के आसपास एक साथ 17 लाख दिए जलाकर एक विश्व कीर्तिमान बनाया। उसी श्रंखला में आज समाजसेवी डी एस दांगी ने भी शांति कुटी जो कि दांगी घाट पर स्थित है। पेड़ों के ऊपर हैंगिंग कर 400 दीप प्रज्वलित किए जो देखने में एक अलौकिक दृश्य था । समाजसेवी डीएस डांगी ने बताया कि हमने पिछले वर्ष भी इसी तरह से दीप जलाकर दीपावली मनाई थी और उनके साथ अन्य लोग भी शामिल रहे।

