प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (बनखेड़ी) ग्राम पंचायत बाचावानी में दीपावली पर ग्राम पंचायत बाचावानी सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार पटेल ने रेवा सेवा सदा व्रत समिति एवं नर्मदा भक्त मंडल के महंत भगवान दास पटेल को दीपावली के सुअवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी । पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम पंच और सेवादार सहयोगी कार्यकर्ता को बधाई और शुभकामनाएं के कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सचिव भैयाजी भार्गव, रोजगार सहायक प्रेमनारायण पटेल संदीप कुमार बाथरे, जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, साफाई कार्यकर्ता कमलेश कुमार, नरेश कुमार पटेल, पंच कुलदीप सिंह बड़कुर ,पंच राजपाल यादव, जमाना प्रसाद पटेल, संजू मेहरा और ग्राम पंचायत कोटवार सीताराम, कृष्णा कुमार मेहरा, कजियाखेडा के चौकीदार आदि उपस्थित रहे।

