प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (भोपाल) पिछले दो वर्षों से कोविड काल के समय से दीपावली पर्व का मजा ही फीका रहा । इस वर्ष दीपावली का हर्षोल्लास से मनाने का उत्साह चारों तरफ देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चों ने भी आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। वही बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दीपावली के पहले अपने निवास पर कोविड में अनाथ हुए बच्चों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होगी, उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। दीपावली पर श्री सिंह ने अपने निवास पर सपरिवार मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

