प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ मालाखेड़ी स्थित गोल्डन सिलिकॉन वेलफेयर सोसायटी ने दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। कालोनी के लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर दीपावली की बधाई दी एवम मां लक्ष्मी से सभी की सुख समृद्धि के लिए पूजन अर्चन किया । आप को बता दे की पिछले कई सालों से कालोनी वासियों द्वारा इसी तरह दीपावली मिलन समारोह मनाया जा रहा है।

