प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर ने अधिकारियों के साथ जनसामान्य की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई कर उनका निराकरण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

