नर्मदापुरम / कई सालों से सत्ता से दूर रहने के बाद कांग्रेस पार्टी अपने आप को मजबूत बनाने के लिए और सभी कांग्रेसजनों को एक करने के लिए नए सिरे से जिला अध्यक्ष चुनने जा रही है। जिसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉक्टर अजॉय कुमार ने पत्रकारों को जानकारी दी। पर्यवेक्षक डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि मैंने पांडिचेरी से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई एवं आईपीएस के रूप में अपनी धाक जमाई फिर राजनीति में आए। एसपी पटना जमशेदपुर में रहते हुए राज समाप्त किया। उनके ऊपर ही गंगाजल फिल्म बनी जिसमें अजय देवगन ने एसपी अमित कुमार के रूप में डॉ अजॉय कुमार का किरदार निभाया है। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उन्होंने कहा कि चारों विधानसभा में जाकर सभी कार्यकर्ताओं की राय से ही अब नया जिला अध्यक्ष बनेगा। नया जिला अध्यक्ष को बहुत से अधिकार दिए जाएंगे। अब जिला अध्यक्ष जो कि टिकट वितरण कमेटी का सदस्य का और ब्लॉक से लेकर जिला स्तर की नियुक्ति करने का अधिकार भी रहेगा। डॉ. अजॉय कुमार चार दिन जिले में रहकर चारों विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों से राजशुमारी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में काफी समय से कांग्रेस का कोई विधायक भी नहीं है और सांसद भी नहीं है। अगर हम नर्मदापुरम जिले से जीते हैं तो मध्य प्रदेश में भी सरकार बना सकते हैं। खास बात तो यह है कि 70 साल से पुरानी पार्टी नई राणनीति से क्या अब म प्र चुनाव में अपनी वापसी कर पाएगी। उन्होंने कहा कि अब जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की पसंद का होगा। और जो पुराने कार्यकर्ता घर पर बैठे हैं उन्हें भी हम सक्रिय करेंगे। दिनांक 19, 20 एवं 21 जून को जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में जाएंगे। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडे, पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, चंद्रगोपाल मलैया, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी, पर्यवेक्षक अवधेश सिसोदिया एवं भूपेंद्र मोहासा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शीला यादव, कुसुम तोमर, फैज़ान उल हक़ एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष पद के दावेदार भी मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722