टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार राष्ट्र के लिये मध्यस्थता ;डमकपंजपवद थ्वत जीम छंजपवदद्ध विशेष अभियान एवं 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष मे 09 जुलाई 2025 को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मुख्यालय के समस्त न्यायाधीशगण भौतिक रूप से उपस्थित रहे एवं तहसील न्यायालय जतारा, निवाड़ी व ओरछा के समस्त न्यायाधीशगण व्ही.सी. के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा एक जुलाई 2025 से 90 दिवसीय राष्ट्र के लिये मध्यस्थता विशेष अभियान के सफल क्रियांवयन हेतु न्यायाधीशगणों से चर्चा की गई एवं मीडिएशन के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण करने हेतु अधिक से अधिक प्रकरणों को रेफर करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में भी अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु न्यायाधीशगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं चर्चा के दौरान कहा कि न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक शमनीय मामले, चैक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दावा अधिकरण संबंधी मामले, विद्युत विवाद के प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रकरण, भू-अधिग्रहण संबंधी प्रकरण एवं समस्त प्रकार के सिविल प्रकरणों के साथ-साथ बैंक रिकवरी, नगर पालिका, जलकर, विद्युत संबंधी प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का भी पक्षकारों की आपसी राजीनामा से निराकरण किया जाये।
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, विशेष न्यायाधीश श्री संजय कुमार गुप्ता, जिला न्यायाधीश श्री एन.के. गुप्ता, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री प्रणयदीप ठाकुर, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुंडिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रियंक दुवे, न्यायाधीश श्रीमती मीना शाह, श्री राकेश जाटव, श्रीमती प्रियंका उत्कर्ष त्रिपाठी, मुदित लटौरिया, श्रीमती नूतन रावते, श्री पुष्पेन्द्र मोहन गर्ग, सुश्री गरिमा अलावा, शुभम डेहरिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल एवं तहसील न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण व्ही.सी. के माध्यम से उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

