इटारसी / अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के द्वारा नेहा चावरे को इटारसी महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद नेहा चावरे ने विभा पटेल एवं मानक अग्रवाल से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं दोनों वरिष्ठ नेताओं ने नेहा के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद देकर बधाई दी और इटारसी कांग्रेस जनों ने नेहा चावरे की नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।