

नर्मदापुरम / एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार 1 जुलाई वन महोत्सव पर नर्मदापुरम नगर मंडल द्दारा स्थानीय हर्बल पार्क में आम जामुन एंव पीपल के पौधे रौपे, ताकि हर्बल पार्क ओर हरा भरा हो ओर आने वाली पीढ़ी को फल ओर हरियाली मिल सके। पौधे रोपित करने वालों में एक पेड़ मॉं के नाम की मंडल प्रभारी नीरजा फौजदार, भाजपा संभाग कार्यालय मंत्री हंसराय, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया राहुल सिंह ठाकुर, एन सी जैन, आर एस चौहान, रामगोपाल चौबे, जयंती जैन, आशा खंडेलवाल, सरोज वर्मा, मनोहर व्यास, रितु विश्वकर्मा, मनोहर पालीवाल, डॉं. योगेश वर्मा, अनिल दुबे, ओ पी भदोरिया, राजीव खरे, राजू चौरे, पप्पू संतोरे, राकेश चौहान, पवन शुक्ला एवं मंयक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

