

नर्मदापुरम / एस पी एम में कार्यसमिति सत्र 2025- 27 हेतु चुनाव संपन्न हुए। जिसमें 10 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी यूनियनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा। जिसमें प्र. का. का. मजदूर संघ (बी.एम.एस) के सात उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत हासिल की। विजय प्रत्याशी पवन कुमार चौधरी, खुमान सिंह, राकेश वर्मा, प्रवीण सिंगोरे, जितेंद्र गौर, सुनील मालवीय, अनिल चौधरी रहे। बीएमएस की जीत पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। मान्यता प्राप्त संघ बीएमएस ने एसपीएम नर्मदा पुरम के सभी कर्मचारी साथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

