

नर्मदापुरम / सवारी ऑटो यूनियन के अध्यक्ष राजन सिंह ने बताया कि मंगलवार 1 जुलाई को मेरे जन्मदिवस के अवसर पर शहीद पार्क एवं गुरु गोविंद सिंह पार्क में पौधरोपण किया। जिससे प्रकृति के प्रति प्रेम और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी का संदेश जाता हैं, कि जब भी किसी का जन्मदिन ना आए वह अपने जन्मदिन पर पौधारोपण अवश्य करें, जिससे वह पौधा आगे चलकर पेड़ बने और लोगों को छाया या फल दे सके। शहर के विभिन्न ऑटो स्टैंड्स पर राजेंद्र सिंह का ऑटो चालकों द्वारा फूल- मालाओं से स्वागत किया । इस अवसर पर डॉ. हर्षिल कवरे (आशीर्वाद हॉस्पिटल) द्वारा फूल-माला पहनाकर व केक कटवाकर आत्मीयता से जन्मदिवस मनाया गया। डॉ. उमंग अग्रवाल एवं Agarwal Ortho Care Hospital की टीम द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। राजेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर सभी मित्रों, शुभचिंतकों, चिकित्सकों, सामाजिक संस्थाओं, ऑटो यूनियन परिवार और सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया ।

