नर्मदापुरम / मंगलवार को भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश “संगठन पर्व” प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बैतूल से पूर्व सांसद, कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट न्यास मध्यप्रदेश के अध्यक्ष, पूर्व भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वर्तमान में बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल को भारतीय जनता पार्टी के 18 वे मध्यप्रदेश के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश “संगठन पर्व” प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन समारोह के दौरान विधायक विजयपाल सिंह ने अपनी सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हेमंत खंडेलवाल के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता एवं व्यापक अनुभव से पार्टी संगठन प्रदेश में और अधिक सुदृढ़ होगा तथा जनसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर प्रगति सुनिश्चित होगी। आपकी दूरदर्शिता, कार्यकुशलता एवं प्रतिबद्धता से संगठन सफलता की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722