

नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में प्रवेश उत्सव के अंतर्गत दीक्षारंभ कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के अवसर पर नव प्रवेशित छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्रीकांत दुबे ने बताया कि दीक्षारंभ के द्वितीय दिवस छात्राओं को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी, जिससे छात्राओं को महाविद्यालय आने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिला प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. रागिनी सिकरवार ने नव प्रवेशी छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला प्रवेश सहनोडल अधिकारी डॉ संगीता अहिरवार ने विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की जानकारी छात्राओं से साझा की। महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्रा कुमारी पूजा गोस्वामी ने अपने अनुभव एवं कॉलेज के सकारात्मक वातावरण से छात्राओं को अवगत कराया। डॉ. वैशाली लाल ने एईडीपी कोर्स के बारे में छात्रों को बताया कि यह यू.जी.सी. से अनूदित पाठ्यक्रम है। प्रशिक्षुता में कक्षाओं के साथ कौशल विकास हो रहा है एवं रोजगार की बेहतर संभावनाएं बढ़ रही है एईडीपी का उद्देश्य विद्यार्थी को रोजगार के अवसर के लिए तैयार करना है। शैलेन्द्र तिवारी ने पाठ्यक्रम को ऑनलाइन देखने के तरीके से छात्राओं को अवगत कराया। डॉ. संगीता पारे ने एन ई पी में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित जानकारी छात्राओं को दी। अजय तिवारी ने वायुदूत एप एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की जानकारी छात्राओं से साझा की। कुमारी आयुषी पांडे ने सहपाठियों से एनसीसी विषय के लाभ एवं अग्निवीर योजना से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आभा बाधवा ने किया। इस अवसर पर डॉ. रामबाबू मेहर, डॉ. मनीषा तिवारी , डॉ. विजया देवासकर, डॉ. निशा रिछारिया , डॉ. रफीक अली, डॉ. मनीष चन्द्र चौधरी, डॉ. हेमंत चौधरी, डॉ. कीर्ति दीक्षित, श्रीमती प्रीति ठाकुर, डॉ. रीना मालवीय, श्वेता वर्मा, श्रीमती अंकिता तिवारी, श्रीमती दीपिका राजपूत, धीरज खातरकर एवं महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

