



नर्मदापुरम / सामाजिक कार्यकर्ता सत्या चौहान के जन्मदिवस के पावन अवसर पर शारदा मिल परिसर में सुंदरकांड पाठ व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर सत्या चौहान ने 300 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया, जो उनके पर्यावरण प्रेम और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, प्रकाश इंदौरे महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे,
भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक पीयूष शर्मा,
प्रदेश मीडिया प्रभारी (मत्स्य प्रकोष्ठ) प्रदीप नागर, लघु उद्योग संघ अध्यक्ष अवध नारायण चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे तथा अन्य गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौज़ूद रहे। कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने मिलकर “एक वृक्ष माँ के नाम” के संकल्प के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने समस्त उद्योगपतियों, व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि वे औद्योगिक क्षेत्र को हराभरा बनाने के लिए आगे आएं और पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें। सभी अतिथियों ने सत्या चौहान के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। आम नागरिक भी कार्यक्रम में पहुंचे व शुभकामनाएं दीं एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

