

नर्मदापुरम / विश्व डॉक्टर दिवस के उपलक्ष में लायंस क्लब इंटरनेशनल (मेन) नर्मदापुरम के द्वारा जिले के अनेक डॉक्टर्स का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम मल्टीनेशनल सेठा हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी उपस्थित डॉक्टर्स का परिचय देते हुए लायंस क्लब के सीईओ एम जे एफ डी एस दांगी, रीजन चेयर पर्सन डॉ.अतुल सेठा, जोन चेयर पर्सन एमजेएफ सुभाष बरेले के मार्ग दर्शन में अध्यक्ष एमजेएफ निशांत फौजदार, सचिव लायन पवन शुक्ला, कोषाध्यक्ष लायन चंद्र शेखर शर्मा, लायन राकेश चौहान, नवनियुक्त लायन नलिन पटेल, लायन कमलेश गौर द्वारा सभी डॉक्टर्स का पुष्पगुच्छ एवं एवं फूल मालाओं से स्वागत सम्मान कर फ्लावर प्लांट भेंट स्वरूप प्रदान किए गए । अंत में लायन नलिन पटेल द्वारा सभी उपस्थित डॉक्टर्स एवं जन समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।

