


नर्मदापुरम / कुलामड़ी रोड स्थित एसआरपी ग्रीन कालोनी वासी बारिश के पानी के भरने से परेशान है, अभी थोड़ी बारिश हुई है कॉलोनी में पानी भरा रहता है। कालोनी वासियों ने बताया कि सर्वसुविधा का सपना दिखाकर मकान बेचने वालों के कारण बाढ के हालात जैसा जीवन बसर कर रहे हैं । उन्होने कहा कि सर्वाधिक परेशानी बच्चे, महिला और बुजुर्गो को हो रही है, साथ ही बीमारी का खतरा भी सभी को सता रहा है। कालोनी वासियों ने शासन प्रशासन से आवेदन देकर नारकीय जीवन से मुक्त कराने की गुहार लगाई है। अभी तो बारिश प्रारंभ ही नहीं हुई है जब कॉलोनी का यह आलम है अगर बारिश लगातार होगी तो वहां के निवासियों का हाल बहुत बुरा हो जाएगा। अक्सर यह हो रहा है कि कॉलोनाइजर अपनी कॉलोनी में मकान को सर्व सुविधा युक्त बताकर बेच देते हैं और जब लोग रहने लगते हैं जब उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

