


नर्मदापुरम / नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नपा में शुरू की गई जनसुनवाई अब धीरे धीरे वृहत स्तर पर पहुंच रही है। जनसुनवाई में आए आवेदनों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होने से नागरिक राहत महसूस कर रहे हैं। गुरूवार को एक आवेदक को तुरंत जन्म प्रमाण की त्रुटि सुधार कर दिया गया है तो आवेदक का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने जनसुनवाई की सुविधा के लिए नगरपालिका परिषद को धन्यवाद दिया। आज जनसुनवाई मुख्य नगपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा की गई। गुरूवार को करीब 25 आवेदनों पर सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा सुनवाई की गई। जिसमें प्रमुख रूप से जन्मप्रमाण पत्र, राशन, पेंशन प्रकरण, समग्री आईडी, नाली चौक होने की समस्या, जलभराव की समस्या सहित स्वच्छता संबंधी समस्याएं आई। जिनका यथोचित समाधान कर आवेदकों को संतुष्ट किया गया। जनसुनवाई के दौरान उपयंत्री आयुषी रिछारिया, दीक्षा तिवारी, रीना गुप्ता सहित स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी आदि समूचा स्टाफ उपस्थित रहा।
सफलता की कहानी
*आवेदक की जुबानी*
आवेदक प्रदीप चौबे अपने बच्चे के जन्म प्रमाण में संशोधन कराने के लिए परेशान हो रहे थे। उन्हें बताया गया कि नपा में जनसुनवाई की गई है जिसमें आमजन की समस्याओ ंका शीघ्र समाधान किया जा रहा है। वे तत्काल जनसुनवाई में पहुंचे और अपने बच्चे आर्यन का जन्मप्रमाण पत्र में संशोधन करने हेतु आवेदन दिया। जहां उनकी समस्या मुख्य नगपालिका अधिकारी श्रीमती पटले ने सुनी तथा उसका निराकरण करने के लिए जन्म मृत्यु शाखा के कर्मचारी को निर्देश दिए। समस्त दस्तावेज उपलब्ध होने के उपरांत करीब 20 मिनट में जन्मप्रमाण में संशोधन कर बनाकर दिया गया। त्वरित समस्या का समाधान करने पर बच्चे के पिता प्रदीप द्वारा नपाध्यक्ष और सीएमओ का आभार माना। इसी तरह रीना कहार को संबल कार्ड बनाया, तिलक सिंह पिता दौलत सिंह द्वारा पेंशन प्रकरण तथा राशन नहीं मिलने की शिकायत की। साथ ही वार्ड 29 में एक क्षतिग्रस्त दीवार को तोड़ने हेतु आवेदन आया। सदरबाजार में नाली चौक होने संबंधी शिकायत का निराकरण त्वरित कराया। तुलसाबाई बाई द्वारा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। जिस पर सीएमओ ने तत्काल निर्देश देकर उनकी समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

