
नर्मदापुरम / शहर के माखन नगर रोड़ स्थित वैदिक विहार कॉलोनी में हरे भरे वृक्षों को काटने से मना करने पर मारपीट की गई और बंदूक का डर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी । इसको लेकर पीड़ित ने एसपी और थाना प्रभारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की थी। सरोज मालवीय ने वैदिक विहार कॉलोनी बाबई रोड के घर के सामने के डिवाइडर पर लगे हरे-भरे वृक्ष की अवैध रूप से कटाई रहे युवक को उन्होंने मना किया। इसको लेकर उनके साथ मारपीट हुई। सरोज मालवीय का कहना है कि हमारे घर के सामने रहने वाले ब्रजेश ठाकुर रोड के डिवाइडर पर लगे हुए हरे भरे वृक्षों की कटाई बिना अनुमति के अवैध रूप से कर रहा था । उन्होंने कहा कि छोटे पुत्र रोहित मालवीय ने उसे मना किया तो उसने उसे थप्पड़ मारा। कुल्हाड़ी से काटने की धमकी दी। घर से बारह बोर बंदूक निकाल कर लाया और मुझे और मेरे पुत्र को जान से मारने के लिये बंदूक लगा दी। अब पुरानी रंजिश के चलते आरोपी के द्वारा गुंडे बुलाकर घर में तोड़फोड़ करने एवं गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
*देहात थाने में आरोपी बृजेश ठाकुर को बुलाकर दी थी समझाईश*
सरोज का कहना है कि देहात थाने में आरोपी बृजेश ठाकुर को समझाईश दी थी। कहा था पेड़ों की कटाई नहीं करेगा और न ही हमारे साथ किसी प्रकार का कोई विवाद करेगा । पहले अप्रैल में फिर विवाद किया था अब फिर 29 मई को बृजेश ठाकुर ने कुछ गुंडों को बुलाकर हमारे घर के सामने गाली गलौज की। पुलिस को जानकारी दी परंतु अभी तक उक्त आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ । आरोपी को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो हमारे साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना हमारी जान माल का नुकसान कर सकता है।
*अतिक्रमण हटाने सीएमओ को दिया आवेदन*
सरोज मालवीय ने बृजेश ठाकुर द्वारा कॉलोनी के मेन रोड पर अपनी कार को घर के अंदर ले जाने के लिये पक्का आरसीसी का पक्का रेंप बनाया गया है। जिसका आधा हिस्सा मेन रोड पर आने के कारण आए दिन कालोनी के लोगों के साथ दुर्घटना होती है।बृजेश ठाकुर के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की हैं ।

