

नर्मदापुरम / श्री समर्पण श्री संस्था लगातार जन हितकारी मुद्दों को लेकर नगर पालिका प्रशासन से अलग-अलग तरीकों से अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है। स्वदेश सैनी ने बताया कि इन सब के बावजूद भी नगर प्रशासन द्वारा जनहितकारी मुद्दों पर कोई भी ठोस कदम नहीं उठा और ना नगर में किसी प्रकार के हमारी मांगों को लेकर कार्य दिख रहा है। पिछले तीन महीना से हम लगातार नगर की मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर प्रशासन से मांग कर रहे हैं इसके बावजूद भी हमारी मांगों पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में हम कल शनिवार शाम 4.30 बजे सेठानी घाट पर नगर प्रशासन की सद्बुद्धि हेतु मां नर्मदा से प्रार्थना करेंगे। जल्द हमारी मांगों पर काम हो ऐसी मां नर्मदा से प्रार्थना कर नगर में आम नागरिकों को जल्द से जल्द इन सारी सुख सुविधाओं का फायदा हो ऐसा मां से निवेदन करेंगे ।

