

नर्मदापुरम / पुलिस विभाग में कार्यरत प्रकाश रघुवंशी ने अपनी बेटी मान्या रघुवंशी के तीसरे जन्मदिन पर बड़ी बेटी उर्वी रघुवंशी, पुलिस लाइन आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता रितु पांडे, शकुन लोवंशी ने आंगनबाडी केंद्र में आम के पौधे लगवाए। बता दे की मान्या रघुवंशी के पिता पुलिस विभाग में सेवारत है। उन्होंने बताया कि उर्वी रघुवंशी उनकी बड़ी बेटी है जिसके जन्मदिन पर भी हमने पुलिस लाइन में पूर्व में लगभग दस पौधे लगाए हैं, आज वह बढ़कर 5 से 7 फीट ऊंचे हो गए हैं। इन पौधों में ट्री गार्ड लगे हुए हैं जिनकी देखभाल हम हमेशा करते रहते हैं। उन्होंने आमजन को संदेश दिया कि जब भी अपने परिजनों में किसी का जन्मदिन हो तो फल देने वाली पौधे अवश्य लगाये जो भविष्य में आने वाली पीढ़ी के काम आ सके।

