

इटारसी / मुस्कान बालिका गृह, जो कि निराश्रित और प्लेटफार्म पर रहने वाले असहाय बच्चों के लिए संचालित है, वहाँ रहने वाले बच्चे अक्सर अपने पुराने जीवन की आदतों के कारण समूह बनाकर भागने की योजना बनाते हैं। ऐसा ही एक मामला बीती रात सामने आया, जब मुस्कान संस्था में रहने वाली चार बेटियाँ रात्रि 8:00 बजे भोजन के दौरान मौका पाकर निकल गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही संस्था प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने तत्परता दिखाते हुए सभी संबंधित विभागों को बच्चों की फोटो और पूरी सूचना तत्काल साझा कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया। आरपीएफ थाना प्रभारी ने भी अपनी टीम एक्टिव की ओर सह पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की गई। लगातार चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन और पुलिस विभाग की तत्परता के चलते रात्रि लगभग 4:00 बजे चारों बेटियों को सकुशल ढूंढ लिया गया और वापस मुस्कान बालिका गृह में लाया गया। बच्चों के सुरक्षित लौटने से संस्था परिवार और प्रशासन ने राहत की सांस ली। मुस्कान संस्था परिवार ने थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला सहित पूरी पुलिस टीम का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया, जिन्होंने संवेदनशीलता और सजगता के साथ बच्चों को सुरक्षित वापस लाने का कार्य किया।
—
इटारसी – जहाँ मुस्कान संस्था बच्चों को नया जीवन दे रही है और पुलिस विभाग उनकी सुरक्षा में चौकस पहरा दे रहा है।

