

नर्मदापुरम / शुक्रवार को आदर्श महिला क्लब के सदस्यों द्दारा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर संगोष्ठि कर स्वामी जी के विचारों पर चिंतन किया क्लब का अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा स्वामी जी भारतीय संस्कृति के महान प्रचारक थे। उन्होंने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रचार किया। क्लब की संरक्षक ऐकता फौजदार ने कहा स्वामी जी ओजस्वी वक्ता थे। संरक्षक संध्या मंहत ने कहा स्वामी जी महान चिंतक थे। राष्ट्रीयता की अलख जगाते थे। सचिव श्वेता जैन ने स्वामी जी युवाओं के प्रेरणास्रोत है उनके विचारों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। उपाध्यक्ष नीता ओशीन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व सभा में भारत का सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। रचना मस्ते ने रहा उन्होंने रामकिशन मिशन की स्थापना की थी। अरमान जैन ने कहा कि स्वामी जी रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। निधी जैन ने कहा उनका कथन हम सभी के लिये प्रेरणा देता है।
“ उठो जागो जब तक
तब तक नही रुको
जब तक अपना
लक्ष्य प्राप्त ना हो जाये “
ज्योति जैन ने कहा वो रामचंद्र परम हंस का अनुसरण करते थे। नम्रता मंहत ने कहा वह मंदिर में मंत्र नही पढ़ते थे ज्ञान मॉंगते थे।
इसी तरह सभी सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद जी के बारे में विचार व्यक्त कर संगोष्ठि की। आयोजन में क्लब की संरक्षक ऐकता फौजदार, संरक्षक संध्या, मंहत अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सचिव श्वेता जैन, नीता ओशीन, रचना मस्ते, भावना जैन, ज्योति जैन, कल्पना जैन, सारिका जैन, नीता गिल्ला, नम्रता महंत, कामनी गिल्ला, निधी जैन, अरमान जैन, प्रीति महंत, अनीता जैन आदि उपस्थित थी। अंत में निधी जैन एंव अरमान जैन ने आभार माना
।

