इटारसी : इटारसी नगर के राष्ट्रीय ख्याति के कवि और सुप्रतिष्ठित रंगकर्मी ब्रजकिशोर पटेल के अभिनय से सजी बेबसीरीज का MX PLAYER जैसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म पर प्रसारण दीपावली के अवसर आरंभ हुआ है। “मिशन-इंदौर “MISSION INDORE बेबसीरीज एवं रंगकर्मी ब्रजकिशोर पटेल की उसमें भूमिका पर एक संक्षिप्त पत्रकार वार्ता का आयोजन “संस्कार मण्डप “सोनासांवरी में 28-10-2022 दिन शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे से रखा गया है । अखिल भारतीय साहित्य परिषद नर्मदापुरम के अध्यक्ष श्री राजकुमार दुबे ने सभी पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है


