टीकमगढ़। नगर बल्देवगढ़ में थाना परिसर के पीछे स्थित महलवार माता मंदिर प्रांगण में बीते 17 मई 2026 से 24 मई 2026 तक भव्य संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के आयोजन करता नगर टीकमगढ़ निवासी विनोद बाबू चौरसिया और उनके परिवारजन रहे जहां इस कार्यक्रम में भारी संख्या में नगर बल्देवगढ़ वासियों ने पहुंचकर इस भागवत कथा का धर्म- लाभ अर्जित किया और पूण्य-लाभ कमाया। इस संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा मे ज्ञानवर्धक प्रसंग और कथा सुना कर कथा वाचक महाराज जी ने श्रोताओं को भाव विभोर किया और भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तों ने श्रोताओं ने पहुंचकर इस कथा का आनंद लिया 24 मई 2026 रविवार के दिन इस धार्मिक आयोजन का हवन पूजन एवं पूरे विधि विधान से समापन किया गया और समापन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने भक्तों ने श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण किया और कथा के आयोजक विनोद बाबू चौरसिया और उनके परिवार जनों को लोगों ने खूब सराहा।