

नर्मदापुरम / शासकीय कन्या उमावि में प्रतिभाशाली छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए लैपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पी. के. पटवा एवं विधायक प्रतिनिधि श्रीमती वंदना करोड़े, श्रीमती गोलू बाई एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया एवं समस्त स्टाफ एवं छात्राएं सम्मिलत हुए । व्यवसायिक शिक्षा को कक्षा नौवीं से लेकर कालेज स्तर पर भी किस प्रकार से आगे बड़ा जाये, छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य कीर्ति शिवपुरिया द्वारा अधिकतम छात्र-छात्राओं को मेरिट में आने हेतु प्रोत्साहित किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती छाया भगत द्वारा किया गया।

