

नर्मदापुरम / जन अभियान परिषद द्वारा योजना आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वाधान में आयोजित “स्वैच्छिकता पर्व” पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के सी ई ओ, भारत विकास परिषद के संरक्षक डी एस दांगी को उनके द्वारा विगत 15 वर्षों से मां नर्मदा के किनारे सतत वृहद वृक्षारोपण करने, पर्यटन घाट पर अभिव्यक्ति मंच के नोडल अधिकारी के रूप में लुप्त भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने, आदिवासी विकास खंड केसला में धर्मांतरण को रोकने में अहम भूमिका निभाने तथा स्थानीय रेल्वे स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ियों के कोच के दोनों पैर दुर्घटना ग्रस्त होने पर तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराकर दोनों पैर कृत्रिम रूप से लगवाने जैसे सेवा कार्य के लिए दर्शनसिंह चौधरी सांसद की अध्यक्षता, राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं स्थानीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में तथा जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक कौशलेश तिवारी उपस्थिति में उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया ।

