

नर्मदापुरम / श्री समर्पण श्री संस्था जनहित के मुद्दों पर लगातार कुछ महीनो से नगर पालिका प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर मांग कर रहा है, जिसमें नगर के समस्त नागरिकों को सुख सुविधा उपलब्ध हो सके। लगातार ज्ञापन और आंदोलन के माध्यम से संस्था अपनी मांगों को लेकर नगर प्रशासन को अवगत कराता रहा है, इसके बावजूद भी नगर प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी आंदोलन के क्रम में श्री समर्पण श्री संस्था ने मां जीवन दायिनी जिसके नाम पर हमारा नगर का भी नाम है, उनका सहारा लिया और संस्था के सदस्यों ने मिलकर पहले मां नर्मदा का पूजन किया। इसके बाद नर्मदाअष्टक का पाठ किया और अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर मां को ज्ञापन सोपा और मन से प्रार्थना की कि मां आप नगर प्रशासन के समस्त अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि उन पदों पर बैठने वाले अधिकारी नगर की भोली भाली जनता की सुख सुविधाओं पर ध्यान दे सके और उन्हें सुख का अनुभव कर सके। इस दौरान आचार्य पंडित सुरेश शर्मा, कमल किशोर, अंकित बिल्लोरे, स्वदेश सैनी, राज खिल्लारे, विशाल चावरिया, आकाश सोनी, संदीप खिल्लारे, अनुज सोनी, पियूष मीना, रजत रामहरिया, विकाश शर्मा, दीपक मंन्द्रे, रितेश मालवीय, ऋतिक मालवीय, गौरव धनकर, दिव्यांश राजोरिया, युवराज यादव, रोहन यादव, प्रियांशु सैनी, भीम यादव आदि उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

