
नर्मदापुरम / मूंग उपार्जन को लेकर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की बैठक संबंधित सभी अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रति हेक्टेयर 12 कुंठल मूंग न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी, जिसमें एक किसान से मात्र 100 कुंतल मूंग ही खरीदी जाएगी। इससे अधिक नहीं स्लॉट बुक मात्र एक बार होगी जिस पर तीन बार किसान मूंग तुलवा सकेंगे एवं प्रथम दिन 40 क्विंटल दूसरे दिन 40 क्विंटल तीसरे दिन 20 क्विंटल। इस प्रकार से तीन दिन में 100 कुंटल का तीन बार में बिल बनवा सकेंगे । मूंग F A Q ही खरीदी जावेगी। सभी किसान अपने घर से अपनी मूंग को साफ करके लावे एवं एक दिन में मात्र 40 क्विंटल ही लावे अन्यथा आपकी मूंग ढेर लगाकर वेयर हाउस में रखी रहेगी जिसकी गारंटी किसान स्वयं की होगी। बिजली की समस्या एवं खाद की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा संबंधित अधिकारियों से हुई । अगले हफ्ते में व्यवस्थाओं में सुधार होगा । बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारी प्रदेश मंत्री रमाकांत मीणा, प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग श्रीमती गीता मीणा, जिला अध्यक्ष शिवराज राजोरिया, ब्लॉक अध्यक्ष इटारसी नरेंद्र, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रघुवंशी, सोहागपुर जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह, नर्मदापुरम भगवती मीणा, राकेश वर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

