

नर्मदापुरम / थाना पिपरिया में शुक्रवार को फरियादिया सरोज बाई पति गोपी कवरेती उम्र 46 साल निवासी फुरफुरी नगर राईखेड़ी थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया ने आज सुबह थाना आकर सूचना दी कि उसकी नाबालिक बेटी उम्र 13 साल दिनांक 03.07.2025 को स्कूल गई थी जो घर वापस नहीं आई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा विशेष अभियान के तहत गुम नाबालिक बालिका को ढूंढने एवं प्रकरण के निराकरण हेतु आदेशित कर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सूचना पर तत्काल नाबालिक बालिका को ढूंढने के लिये पुलिस टीम तैयार कर फरियादी को हमराह लेकर कन्या शाला पिपरिया पहुँचकर टीम द्वारा उपस्थित शिक्षकों से एवं बच्चों से अपहर्ता के संबंध मे पूछताछ की एवं अपह्ता की लगातार तलाश कर उसे उसकी मौसी सुषमा व्यास निवासी मंडी रोड पिपरिया से पांच घंटे के ढूंढ़ लिया गया। इसके उपरांत सामाजिक कार्यकर्ता ललिता पुर्विया के द्वारा उक्त बालिका की काउंसलिंग की गई एवं नगर पालिका अध्यक्ष पिपरिया के द्वारा उक्त नाबालिक बच्ची का अभिभावक/संरक्षक बनने की इच्छा जाहिर की। जिसे स्कूली शिक्षक की मदद से अनुसूचित जाति विभाग द्वारा संचालित शासकीय जूनियर बालिका छात्रावास पिपरिया में दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में
उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उ.नि. मोनिका सिंह, उ.नि. मानिक सिंह बट्टी, आर. रोहित यादव, आर. अमित कुमार, आर. हेमंत पटेल की रही।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

