

नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल के तत्वावधान में प्रति रविवार नेहरू पार्क में फन,म्यूजिक और मस्ती के लिए “सुरीला नर्मदापुरम” कार्यक्रम में रविवार शाम को अलाप म्यूजिकल ग्रुप के नन्हें बच्चों ने अपने गीत संगीत से जमकर समा बांधा। कार्यक्रम संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम अपने परिवार के साथ कुछ पल मनोरंजन के साथ बिताने के लिए है। सुरीला नर्मदापुरम म्यूजिक कार्यक्रम प्रति रविवार आयोजित किया जा रहा है। रविवार शाम को सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम में पार्क में घूमने टहलने आए लोगों ने गायक कलाकार बनकर नए पुराने फिल्मी गीत गाए। यह कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों को संगीत का एक प्लेटफॉर्म देने के लिए है। अलाप म्यूजिकल ग्रुप के संचालक कमल झा, याशी उइके , युक्ति उइके, याना उइके, नितीन मेवारी, अनुजा आचार्य, आस्था साहू, मान्या साहू, नितिन बौरासी , रक्षा कहार, रत्नेश, शिवांजन्य, सारिका बरखने , रेखा दायमा सहित प्रकाश आहूजा, हरीश मांझी , अतुल मंडलोई, प्रकाश राज, संजय राजदेव, वंदना दुबे ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में नर्मदापुर युवा मंडल के दीपक हेमनानी, मनीष परदेशी, रूपेश राजपूत, कमलराव चव्हाण, विशाल दीवान, सुंदरम अग्रवाल , प्रशांत कन्नौजिया , सौरभ मेहरा ने सभी कलाकारों का स्वागत सम्मान किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

