

नर्मदापुरम / आज आदिवासी कोरकू कल्याण समिति नर्मदापुरम के तत्वावधान में मेधावी छात्र छात्राओ के सम्मान हेतु आदिवासी राजा भभूत सिंह कोरकू प्रतिभा सम्मान समारोह ग्राम केसला में आयोजन किया । जिसमें ज़िले के लगभग 120 बच्चे शामिल हुये । सभी मेधावी छात्र छात्राओ को प्रमाण पत्र एवं केरियर गाइड प्रदान किया । कार्यक्रम में कोरकू समाज के सभी लोगो को समाजसेवा करने एवं नशामुक्त समाज बनाने हेतु शपथ दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से SDO राकेश कास्दे, ज़िले अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद नागले, ज़िला पंचायत सदस्य सीमा कासदे, प्रदेश संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश धुर्वे, इंजीनियर सुनील चौहान, प्रांतीय महासचिव कमलसिंह मवासे, फागराम शीलू, जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमें, प्रेमवती मवासे, बनिता चौहान, बाबूलाल कलम, एस आर साकोम, जयसिंह बारसकर, शशि पांसे, विकास सेलूकर, शिवलाल बारसकर, रतनलाल भुसारे, अमित काजले, कालूराम शीलू सहित सैंकडो लोग उपस्थित रहे ।

