

नर्मदापुरम / नर्मदापुरम में मेलों में खास मेला नागद्वारी का मेला माना जाता है, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नाग पंचमी पर पचमढ़ी में आयोजित होने जा रहा है नागद्वारी मेला। 19 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित होगा। कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देश पर सीईओ सोजान सिंह रावत द्वारा संयुक्त विभागीय अधिकारियों के साथ मेला ट्रैक का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं बनाने जाने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, एस डी एम प्रतीक राव, एसडीएम अनिशा श्रीवास्तव तहसीलदार वैभव वैरागी, पीडब्लूड़ी से कैलाश गुर्दे, पीएचई, एमपीईबी, साडा, कैंट, होमगार्ड, पुलिस एवं अन्य अधिकारी निरीक्षण में साथ रहे। एसडीएम अनिशा श्रीवास्तव ने मेला ट्रैक की सीढ़िया रेलिंग और मार्गों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। वहीं श्रद्धालुओं के पेय जल व्यवस्था बनाने की पीएचई विभाग को भी निर्देशित किया।
*पेयजल पाइप लाइन को लेकर चर्चा की गई*
नागद्वारी का पूरा मेला दुर्गम पथरीले मार्गों से होकर पैदल तय किया गया साथ ही जाना श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों ओर जरूरतों को । निरीक्षण के दौरान ही संबंधित सभी अधिकारियों को उनके कार्यों की समीक्षा कर कार्यों को करने की दी जिम्मेदारी यहां श्रद्धालुओं को पेयजल की सम्पूर्ण व्यवस्था रहेगी ताकि श्रद्धालुओं को चट्टानों दुर्गम मार्ग पर आसानी से पेयजल मिल सके। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्षानुसार इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के किये हर प्रकार से अच्छी व्यवस्था की जा रही है। मेला संचालन के लिए मेला ट्रैक पर बनाए जाने वाले सभी चैक पॉइंट्स का निरीक्षण भी किया गया है। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ड्यूटी चार्ट तैयार किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु दल बल लगाया जाएगा।

