

नर्मदापुरम / सेवा, सुरक्षा और संस्कार के भाव को लेकर चल रहे सेवा सप्ताह के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के तत्वावधान में नर्मदापुरम ग्रामीण प्रखंड व खंड केंद्रों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्मदा पुर ग्रामीण प्रखंड के प्रखंड मंत्री कन्हैया लाल वर्मा ने बताया कि
कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण में रोहाना, रायपुर, डोंगरवाड़ा, धानाबढ़, रंधाल, बारंडुआ सहित कई ग्राम में कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर जिला सह सुरक्षा प्रमुख विनोद दायमा, ग्रामीण प्रखंड मंत्री कन्हैयालाल वर्मा, ग्रामीण प्रखंड संयोजक आदित्य मेहरा, चंपालाल दायमा, राजेश बड़कुल, गणेश यादव, अरुण मेहरा, विक्रम पासी, सूरज मीणा, देवीराम कहार एवं कार्यकर्ता, वरिष्ठ जन और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बजरंग दल जिला संयोजक नितिन मेषकर द्वारा बताया एक पेड़ – सौ पीढ़ियों का जीवन। पौधारोपण केवल एक कार्य नहीं, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति का उपहार है।

