

नर्मदापुरम / जिले में श्रीरावतपुरा सरकार भक्तमण्डल द्वारा लगातार जनहित के कार्यक्रम को अंजाम दिया जाता रहा है। बहुत समय से नर्मदा नदी के किनारे किनारे तटों पर सफाई की जा रही है। साथ ही पौधरोपण किया जा रहा है ताकि नर्मदा नदी के किनारों का कटाव न हो और आम जन सुरक्षित रहे इसी तारतम्य में श्रीरावतपुरा सरकार भक्तमण्डल नर्मदापुरम द्वारा रावतपुरा सरकार रविशंकर महाराज का प्राकट्य उत्सव (जन्मदिन) मनाया गया। प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में भक्तमण्डल के सदस्यों के नर्मदापुरम के गोंदरी घाट पर पौधारोपण किया गया। जिसमें आम, आंवला, शहतूत, जाम के छायादार, फलदार का रोपण किया गया एवं घाट ओर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को घाट ओर सफाई रखने और पौधरोपण करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के दौरान रावतपुरा सरकार भक्तमण्डल के सदस्य वेदब्रत ओमरे, प्रदीप मालवीय, दीनबन्धु यादव, चरणसिंह राठौर, विजय, दीपक, सुरेश, श्रीमती दीपाली, कुसुम, पूजा, अंजलि, सोनाली, दिव्या, गीतांजलि, दीक्षा, लता, मधु आदि उपस्थित रहे, साथ ही बच्चों द्वारा केक काटा गया।

