प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम / जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम ने गुरुवार को नर्मदापुरम जनपद की ग्राम पंचायतों में लगाए गए आयुष्मान शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत कुलामडी, निटाया एवं जासलपुर के पंचायत भवन लगाए गए शिविरों में पहुंचकर यहां आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति जानी। सीईओ श्री सरियाम इन शिविरों में नियोजित अमले को निर्देशित किया कि 31 अक्टूबर तक शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यहां डोर टू डोर सर्वे कार्य भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ हेमंत सूत्रकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

